सब्जी की फसल की रखवाली करने गए किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या

सरमेरा (नालंदा दर्पण)। सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में गला रेतकर किसान स्व.रामचन्द्र यादव के 52 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव की निर्मम हत्या कर दी गई है। जिसका शव गांव से पश्चिम अहरा खंधा स्थित खेत से बरामद किया गया है।

परिजनों के अनुसार अहरा खंधा में सब्जी की फसल लगी हुई है जिसकी रखवाली करने प्रत्येक दिन कमलेश यादव रात में जाया करते थे। गुरुवार की शाम खाना खाने के बाद फिर वे फसल की रखवाली करने चले गए। शुक्रवार की जब देर सुबह तक वे नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। बावजूद कहीं भी अता पता नहीं चल सका।

शाम में जब कुछ ग्रामीण अहरा खंधा की ओर गए हुए थे, तब उन्हें खून से सना अधेड़ का शव दिखाई दिया। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर अधेड़ की हत्या कर दी थी। पास में ही एक लोहे का रॉड व एक चाकू पड़ा हुआ था एवं लाश पॉलिथीन सीट पर पड़ी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

कबीना मंत्री श्रवण कुमार के बेन का बीरबल बिगहा प्रा. विद्यालय, जहाँ यूँ पेड़ के उपर-नीचे पढ़ते हैं मासूम बच्चें

खबर का असरः बुल्ला बिगहा रा. प्रा. विद्यालय अब उ. म. विद्यालय अमिया से संबंद्ध

सीएम का गृह जिला, मंत्री का गृह प्रखंड, यूं जीर्ण-शीर्ण झोपड़ी में संचालित है स्कूल, फिर सामने आई शर्मनाक तस्वीर !

सरकारी योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे नालंदा डीएम से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

बाइक की डिक्की तोड़कर 1 लाख रुपए नगद समेत 18 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े चोर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker