Home नालंदा प्रेम जाल में फँसी युवती यूं बालक संग न्याय की गुहार लेकर...

प्रेम जाल में फँसी युवती यूं बालक संग न्याय की गुहार लेकर थाना पहुँची

प्रेमी को बरामदगी के लिए इसलामपुर थाना से गुहार लगा रही है....

0

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। प्रेम जाल में फँसी एक युवती न्याय के लिए इसलामपुर थाना पहुँची है।

आरा के महाजन टोली नम्वर एक निवासी स्व सुरेंद्र प्रसाद के पुत्री सुषमा देवी ने बताया कि उसने आरा आयरण देवी मंदिर में प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसका प्रेमी एक दिन अचानक जेवर-रुपए लेकर चंपत हो गया।

वह उसी प्रेमी को खोजते हुए इसलामपुर पहुँची है। यहाँ पता चला कि उसे धोखा देकर फरार प्रेमी इसी थाना क्षेत्र के एक गाँव का रहने वाला है।

उसके बाद वह अपने प्रेमी को बरामदगी के लिए इसलामपुर थाना से गुहार लगा रही है, ताकि उसे न्याय मिल सके। उस युवती का एक बालक भी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version