Home चुनाव जानें नालंदा लोकसभा चुनाव-2024 के दावेदारों को क्या मिले चिन्ह

जानें नालंदा लोकसभा चुनाव-2024 के दावेदारों को क्या मिले चिन्ह

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अभ्यार्थियों का चुनाव चिन्ह आवंटन से संबंधित विषय को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों के प्रतीक चिन्ह से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। 29 नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अभ्यर्थियों का प्रतीक चिन्ह निम्न हैः

  1. कौशलेंद्र कुमार, जनता दल (यूनाइटेड), चुनाव चिन्ह- तीर।
  2. प्रमोद कुमार निराला, बहुजन समाज पार्टी, चुनाव चिन्ह- हाथी।
  3. डॉ संदीप सौरभ, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन, चुनाव चिन्ह- तीन सितारों वाला झंडा।
  4. कन्हैया लाल यादव, जागरूक जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह- एयरकंडीशनर।
  5. कुमार हरि चरण सिंह यादव , भारतीय मोमिन फ्रंट, चुनाव चिन्ह- स्लेट।
  6. केशो जमादार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), चुनाव चिन्ह- फलों से युक्त टोकरी ।
  7. दिलीप कुमार, मूलनिवासी समाज पार्टी, चुनाव चिन्ह- हॉकी और बॉल।
  8. नंदकिशोर प्रसाद ,प्रगतिशील मगही समाज, चुनाव चिन्ह– ऑटो रिक्शा।
  9. निशा रंजन, समता पार्टी, चुनाव चिन्ह – बैटरी टॉर्च।
  10. मुन्ना कुमार,( नालंदा ) ,संख्यानुपाती भागीदारी पार्टी, चुनाव चिन्ह- अलमारी ।
  11. मुन्ना कुमार (गया), समाजवादी लोक परिषद, चुनाव चिन्ह- सेब।
  12. रमेश कुमार ,भारतीय एकता पार्टी, चुनाव चिन्ह- गैस सिलेंडर।
  13. विनय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सनातन पार्टी, चुनाव चिन्ह- हीरा।
  14. शशि कुमार , समाज शक्ति पार्टी, चुनाव चिन्ह- कैंची।
  15. संजय राजेश ,कर्पूरी जनता दल, चुनाव चिन्ह- ट्रक।
  16. सुधीर कुमार, संयुक्त किसान विकास पार्टी, चुनाव चिन्ह- गन्ना किसान।
  17. सुरेन्द्र प्रसाद,अल हिंद पार्टी, चुनाव चिन्ह- हरी मिर्च।
  18. अजीत कुमार, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- बेबी वॉकर।
  19. अजीत कुमार, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- गुब्बारा।
  20. किसलय कुमार, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह– चूड़ियां।
  21. घनश्याम प्रसाद सिंह , (निर्दलीय), चुनाव चिन्ह- बल्ला।
  22. चंद्र किशोर प्रसाद यादव,निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- बल्लेबाज।
  23. पवन कुमार, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- मोतियों का हार।
  24. पूजा देवी, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- बेल्ट।
  25. शशि रंजन सुमन, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- बेंच।
  26. श्याम सुंदर प्रसाद, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- पानी का जहाज।
  27. संयुक्ता कुमारी, ( निर्दलीय), चुनाव चिन्ह- साइकिल पम्प।
  28. सुधीर दास, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- दूरबीन।
  29. सुरेन्द्र सिंह, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- बिस्कुट।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version