राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजकीय मलमास मेला राजगीर में कुंड स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी की टेंट तो दूर सड़कों पर भी करीब एक किलोमीटर तक लंबी लाइन में लगी हुई है।

जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी पहले सुबह से ही घूम घूम कर जायजा ले रहे हैं। मलमास मेला में अब तक करीब दो करोड़ से अधिक लोग राजगीर घूमने आ चुके हैं । जबकि एक करोड़ से अधिक लोग ब्रह्म कुंड और सप्तधारा में स्नान कर चुके हैं।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए टेंट सिटी, विश्राम स्थल ,पार्किंग, सस्ती रोटी की दुकान, पेयजल, शौचालय समेत अन्य तरह की व्यवस्थाएं की गई है।
मलमास मेला 16 अगस्त तक चलेगा जिसमें दो और शाही स्नान होने हैं। दिन-व-दिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में भी लगातार सुधार कर रही है। यही कारण है कि श्रद्धालुओं को कुंडा स्नान में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।
- पावापुरी ओपी पुलिस ने घोसरावा गांव के बागीचा से 3 साइबर ठगों को पकड़कर भेजा जेल
- तीन साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल, सीम, एटीएम कार्ड के साथ शराब भी बरामद
- राजगीर में स्थापित होगी सम्राट जरासंध की 30-40 फीट ऊंची प्रतिमा
- आपसी संपत्ति विवाद में भतीजा ने चाचा के सीने में गोली मारकर की हत्या