किसान के उपर अचानक टूटकर गिरा बिजली का नंगा तार, मौत

इसलामपुर ( नालंदा दर्पण )। स्थानीय इसलामपुर थाना के पतिबिगहा गांव निवासी 32 वर्षीय किसान शंभु सिंह की करंट लगने से अकाल मौत हो गयी है।

ग्रामीणों ने बताया कि शंभु सिंह घर से बाहर सडक के तरफ जा रहे थे कि रास्ते में अचानक उनके शरीर पर विधुत प्रवाहित नंगा करंट तार टूटकर गिर गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

दशहरा के मौके पर किसान की अचानक हुई अकाल मौत पर गांव का माहौल काफी गमगीन हो गया है।

वहीं मृतक किसान की पत्नी मालती देवी, 6 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, 2 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी एवं 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विश्व धरोहर नालंदा विवि भग्नावेश के पास 3 दुकानों को फूंका, लाखों का नुकसान
देवर भाभी ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, गाँव में मचा कोहराम
सरकारी उपेक्षा का शिकार राजगीर कन्या मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण
प्रत्याशी की दर्दनाक मौत के बाद वरदाहां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित
इसलामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी की सड़क हादसा में मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker