Home पावापुरी विम्स अस्पताल की चौथी मंजिल फीमेल वार्ड से कूदकर मरीज ने दी...

विम्स अस्पताल की चौथी मंजिल फीमेल वार्ड से कूदकर मरीज ने दी जान, हड़कंप

A patient committed suicide by jumping from the fourth floor of the female ward of Vims Hospital, causing a stir
A patient committed suicide by jumping from the fourth floor of the female ward of Vims Hospital, causing a stir

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (विम्स अस्पताल) में एक दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक 22 वर्षीय युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव निवासी स्व. जनार्दन रजक के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार सौरभ मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। बीते दिन हरनौत बाजार में एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और डायल-112 पुलिस की मदद से उसे तुरंत कल्याण बिगहा अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पहले बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल और फिर पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद सौरभ की हालत स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन अगले दिन को उसने पानी पीने का बहाना बनाकर अपने बेड से उठकर फीमेल वार्ड की ओर चला गया। वहां उसने खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सौरभ के मौसा विनोद कुमार ने बताया कि सौरभ नशे की लत का शिकार था, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। करीब दो साल तक उसका पटना में इलाज चला था, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में सौरभ को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद वह काफी दूर तक फेंका गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसे किस वाहन ने टक्कर मारी।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। परिवार वालों ने इसे असामान्य मृत्यु (यूडी केस) के रूप में दर्ज कराया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version