रामघाट बाजार में दुकान का शटर उखाड़कर  फिर बड़ी चोरी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामघाट बाजार में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए फिर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर घुसकर करीब 50 हजार रुपये नगद, महत्वपूर्ण कागजात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर के पास लगा ताला कटा हुआ है और शटर उखड़ा हुआ है। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जबकि 50 हजार रुपये नगद, अति आवश्यक कागजात और अन्य महंगे सामान गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित दुकानदार ने चंडी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की खानापूर्ती में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज