आर्मी भर्ती की तैयारी में जुटे छात्र को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत, सड़क जाम

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थानान्तर्गत एनएच-20 पर मामू भगीना के पास एक पिकअप वैन ने एक छात्र को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृत युवक नवादा जिला का रहने वाला बताया जाता है। वह बिहारशरीफ में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था।

खबरों के मुताबिक आज अहले सुबह जब वह दौड़ने के अभ्यास के लिए दीपनगर स्टेडियम जा रहा था, तभी रास्ते में पिकअप वैन ने टक्कर मार दी।

नीतीश के दोस्तों ने जख्मी हालत में उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप चालक टक्कर के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक युवक की पहचान नीतीश कुमार के रुप में हुई है। वह नवादा जिला के पकरीबरामां थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम अनूप यादव है।

बताया जाता है कि 18 वर्षीय नीतीश अपने भाई जयपाल कुमार के साथ लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था।

इधर, मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के साथी छात्रों ने देवीसराय चौक पर शव को रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही दीपनगर पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुंच गई। इस दौरान आक्रोशितो के साथ पुलिस की तीखी बहस भी हुई।

4 वर्षीय बालक को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उठाया, घंटों सड़क जाम, बच्चा चोर पर संदेह

बुरी तरह पीटे जा रहे अफसर ने गाँव में चलाई गोली, युवक जख्मी, जानें पूरा मामला

हिलसाः डीसी राजीव रजंन ने गांव के युवक को सरेआम गोली मारी, पत्नी लड़ रही चुनाव

4 साल की बच्ची संग अप्राकृतिक कुकर्म के दोषी 14 साल के किशोर को 3 साल आवासित की सजा

भैंसुर-भतीजा ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!