Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    भीषण हादसा के चारो मृतक की हुई पहचान, सभी राजगीर के ही निकले, पिकनिक मनाने गए थे

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर के जरा मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे का शिकार हुए सभी चारों राजगीर के ही थे, जो पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।

    Fierce accident near Zara temple in Rajgir Bus crushed 4 people riding bikes 3 killed 1 serious 1इसी दौरान बस के धक्के से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल शैलेश कुमार को चिंताजनक हालत में बिहारशरीफ भेज दिया गया, जहाँ उसकी भी मौत हो गई।

    बताया जाता है कि राजगीर के में बाजार निवासी योगेन्द्र गोस्वामी का पुत्र राजू गोस्वामी, शिवानी सिनेमा हाल के पास के दीपू कुमार और राजन कुमार तथा तुलसी गली के शैलेश राजगीर के पर्वत इलाके में पिकनिक मनाने गये हुए थे।

    लौटने के दौरान मंजिल से पहले ही वह एक बस की चपेट में आ गये, जहां सभी चार दोस्तों को दुनिया छोड़ना पड़ा।

    किसे मालूम था कि दोस्तों के साथ उनकी यह अंतिम यात्रा होगी। उसके बाद वे अनंत यात्रा पर निकल जाएंगे। बस ने ऐसा धक्का मारा कि उनकी बाइक सड़क किनारे झाड़ी में चली गई।

    चारों बस की चपेट में आ गए। जहां तीन दोस्त राजू गोस्वामी, दीपू और राजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शैलेश को ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया, उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही तीनों के घर में कोहराम मच गया। मातम पसर गया। रोने और चीखने चिल्लाने की गूंज सुनाई देनी लगी। जिसने भी इस घटना को सुना, सभी मातम में है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।