Home खेल-कूद राजगीर में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मंजूरी, ₹24 करोड़ स्वीकृत

राजगीर में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मंजूरी, ₹24 करोड़ स्वीकृत

Approval for men's hockey competition in Rajgir, ₹24 crore sanctioned
Approval for men's hockey competition in Rajgir, ₹24 crore sanctioned

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर खेल परिसर में महिला हॉकी प्रतियोगिता की तर्ज पर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह आयोजन राज्य में खेलकूद के बढ़ते स्तर को प्रोत्साहित करने और पुरुष हॉकी के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजगीर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। वह अब खेल की दुनिया में भी एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। महिला हॉकी प्रतियोगिता की शानदार सफलता के बाद पुरुष हॉकी के आयोजन से यहां खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक नई उम्मीद जगाई गई है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

इसके आलावे राज्य सरकार ने राजगीर में रग्बी खेल प्रतियोगिता के आयोजन की भी स्वीकृति दी है। इस आयोजन के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। रग्बी जैसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल को प्रोत्साहन देने के लिए इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजगीर में खेलों के विकास से न केवल राज्य के खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version