Home नगरनौसा नगरनौसा PHC के BCM रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एक सप्ताह में...

नगरनौसा PHC के BCM रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एक सप्ताह में निगरानी की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Bihar vigilance department action Nalanda breaking news today
Vigilance team traps PHC BCM while taking Rs 10,000 bribe in the name of ASHA recruitment

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। आशा कर्मी की बहाली के नाम पर महिला से 10 हजार रूपए रिश्वत लेते पीएचसी नगरनौसा के बीसीएम मंजीत कुमार को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बीसीएम आशा बहाली के नाम पर बॉबी कुमारी से पच्चीस हजार रुपया की मांग किया था।बहाली के नाम पर बीसीएम द्वारा घुस मांगे जाने की शिकायत महिला ने निगरानी से किया।

इसके बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही मंजीत कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

एक सप्ताह के अंदर निगरानी विभाग की दूसरी बड़ी कारवाईः नगरनौसा में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा बड़ी करवाई हैं। निगरानी विभाग के करवाई से पूरे प्रखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं अधिकारियों में भय व्याप्त हैं कि अगला नम्बर किसका है..?

बता दें की 20 मार्च को नगरनौसा बीपीआरओ को निगरानी विभाग ने छठ घाट योजना का फाइल बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रिश्वत लेते प्रखंड कार्यालय ऑफिस से गिरफ्तार किया था, वहीं 26 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में तैनात बीसीएम मनजीत कुमार को आशा बहाली के नाम पर 10 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य केंद्र से गिरफ्तार किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version