अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहिलसा

पिता, पत्नी, बहन समेत हथियार तस्कर गिरफ्तार, 717 कारतूस बरामद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई ने अवैध हथियार तस्कर से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सोहसराय और भागन बिगहा थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने 717 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस सनसनीखेज मामले में एक परिवार के चार सदस्यों, जिसमें दो महिला शामिल है, उसे गिरफ्तार किया गया है।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया। सूचना थी कि सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर में अभिजीत उर्फ रॉबिन यादव के किराए के मकान में भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद छिपाया गया है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को विभिन्न बोर के 717 जिंदा कारतूस मिले। मौके से अभिजीत के साले विशाल कुमार को हिरासत में लिया गया। विशाल ने पूछताछ में बताया कि यह कारतूस अवैध हथियारों की तस्करी के लिए जमा किए गए थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अभिजीत के भागन बिगहा स्थित पैतृक घर पर भी छापेमारी की।

भागन बिगहा में अभिजीत के पैतृक घर से पुलिस ने 117 और कारतूस बरामद किए। यहां से अभिजीत के पिता राजेंद्र प्रसाद, पत्नी निक्की कुमारी और बहन निभा कुमारी को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि यह पूरा परिवार मिलकर हथियार तस्करी का धंधा चला रहा था। परिवार के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क बिहार के कई जिलों में फैला हुआ है और संभवतः पड़ोसी राज्यों तक इसका जाल फैला हो सकता है। बरामद कारतूसों में विभिन्न बोर की गोलियां शामिल हैं, जो अवैध हथियारों के साथ इस्तेमाल होती हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह छोटे-बड़े अपराधी समूहों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करता था।

डीएसपी नूरुल हक ने कहा कि यह एक संगठित अपराध है, जिसमें पूरा परिवार शामिल था। हम इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके सप्लायर्स को पकड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बरामद कारतूसों की जांच की जा रही है ताकि उनके स्रोत का पता लगाया जा सके।

बहरहाल, पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार विशाल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, निक्की कुमारी और निभा कुमारी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है और हथियारों का स्रोत कहां से आ रहा था।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.