Home खेल-कूद एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत की जीत का मुख्य सूत्रधार रहीं...

एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत की जीत का मुख्य सूत्रधार रहीं दीपिका

Asian Women's Hockey Champions Trophy Deepika was the main architect of India's victory
Asian Women's Hockey Champions Trophy Deepika was the main architect of India's victory

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन को हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत की मुख्य सूत्रधार दीपिका रहीं।

दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपनी छाप छोड़ी। दीपिका ने टूर्नामेंट का 11वां गोल करते हुए भारत को निर्णायक बढ़त दिलाई और इसी के साथ वह टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

दीपिका के इस महत्वपूर्ण गोल के बारे में टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “दीपिका पर हमें पूरा विश्वास था और उसने हमारी उम्मीदों पर खरा उतरा। यह जीत सिर्फ दीपिका की नहीं, पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। चीन ने भी कड़ा मुकाबला दिया। उनका डिफेंस शानदार था। लेकिन हमने अपनी रणनीति पर सही तरीके से अमल किया।”

दीपिका के अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उन्हें 80 हजार रुपये की इनामी राशि टॉप स्कोरर के रूप में और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में 1.60 लाख रुपये प्रदान किए गए। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शानदार खेल भविष्य में और भी ऊंचाइयों की ओर इशारा करता है। जबकि दीपिका ने अपनी प्रतिभा से न केवल देश का मान बढ़ाया, बल्कि खुद को एक शानदार खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version