अपराधनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसरमेरा

सरमेरा थाना पुलिस पर हमला, 33 लोगों पर FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार

सरमेरा (नालंदा दर्पण)। अपराधियों के बढ़ते हौसले ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी है और अब उनकी नापाक हरकतों का शिकार पुलिस टीम बन रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव से सामने आया है। यहां लूटकांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार पिछले एक वर्ष से फरार लूटकांड के अभियुक्त चेरो गांव निवासी श्रवण यादव उर्फ मूसो यादव के पुत्र गुड्ड कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस जैसे ही अभियुक्त के घर का दरवाजा खुलवाने लगी, ठीक उसी समय पास के पड़ोसी वीरू यादव ने शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। उसके बाद अभियुक्त को बचाने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

इस हमले से पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए छुपना पड़ा और इस दौरान एक पुलिस अधिकारी चोटिल हो गया। हमले के बाद तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और दुबारा छापेमारी की गई। इस बार पुलिस ने घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे वृंदावन गांव निवासी कृष्ण यादव के पुत्र श्याम कुमार, बलराम कुमार और एक नाबालिग को दबोच लिया।

फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 नामजद और 20 अज्ञात लोगों समेत कुल 33 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future