Home पुलिस राजगीर में बड़े कारोबारी युवक की गोली मारकर हत्या, कुएं से मिला...

राजगीर में बड़े कारोबारी युवक की गोली मारकर हत्या, कुएं से मिला शव, 24 मार्च को था तिलक

Big businessman shot dead in Rajgir, body found in well, Tilak was on 24th March
Big businessman shot dead in Rajgir, body found in well, Tilak was on 24th March

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नईपोखर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बड़े कारोबारी युवक का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान नीरज कुमार उर्फ झुन्ना (32) के रूप में हुई है, जो पेशे से कारोबारी था और जमीन की डीलिंग के साथ-साथ महिंद्रा ऑटोमोबाइल की एजेंसी भी चला रहा था। 24 मार्च को उसका तिलक और फलदान का कार्यक्रम होने वाला था। लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को कुएं में फेंक दिया। मौके पर से चार गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए हैं। हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही नीरज के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम रखा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी को मौके पर बुलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि नीरज को घर से बुलाकर अपराधियों ने चार गोली मारी और फिर उसके शव को कुएं में फेंक दिया।

नीरज का शव कुएं में मिला, जहां उसके पैरों में ईंट बंधी हुई थी। ग्रामीणों को सबसे पहले कुएं के पास उसकी चप्पल, चश्मा और अन्य सामान मिला, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि कुछ अनहोनी हुई है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल पर जांच के दौरान 9 एमएम का एक कारतूस भी बरामद किया गया। कुएं के पास खून के निशान भी मिले हैं। जिससे यह साफ होता है कि हत्या वहीं की गई थी।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस सिलसिले में पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है और जिले के सभी थानाध्यक्षों को मामले की जांच में लगाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और अभी तक किसी विवाद की ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

नीरज कुमार एक बड़े कारोबारी थे और राजगीर में एक होटल का निर्माण भी करवा रहे थे। उनके पिता फौज में थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम को नीरज खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया। जब फोन स्विच ऑफ मिला तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू की है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”true” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version