Home आवागमन पूर्वी बिहार को बड़ी सौगातः अब खगड़िया तक चलेगी राजगीर-किऊल स्पेशल ट्रेन

पूर्वी बिहार को बड़ी सौगातः अब खगड़िया तक चलेगी राजगीर-किऊल स्पेशल ट्रेन

Big gift to East Bihar Now Rajgir-Kiul special train will run till Khagaria
Big gift to East Bihar Now Rajgir-Kiul special train will run till Khagaria

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पूर्वी भारतीय रेलवे ने राजगीर-किऊल के बीच संचालित हो रही स्पेशल ट्रेन सेवा को विस्तारित करने की घोषणा की है। यह निर्णय क्षेत्रीय यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर परिवहन सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि राजगीर और किऊल के बीच चल रही ट्रेन संख्या 03266/03265 स्पेशल ट्रेन सेवा का विस्तार किया जा रहा है। यह सेवा अब 1 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक खगड़िया तक संचालित होगी।

यह ट्रेन वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/14224) के रेक का उपयोग करते हुए नटेसर, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, अभयपुर, जमालपुर और मुंगेर के रास्ते चलेगी।

गाड़ी सं. 03266: राजगीर-किऊल-खगड़िया स्पेशल

  • राजगीर: प्रस्थान 06:10 बजे।
  • नटेसर: 06:30 बजे।
  • तिलैया: 07:15 बजे।
  • नवादा: 08:03 बजे।
  • वारिसलीगंज: 08:28 बजे।
  • शेखपुरा: 09:00 बजे।
  • किऊल: आगमन 10:10 बजे, प्रस्थान 10:15 बजे।
  • अभयपुर: 10:36 बजे।
  • जमालपुर: 10:52 बजे।
  • मुंगेर: 11:40 बजे।
  • खगड़िया: आगमन 13:00 बजे।

गाड़ी सं. 03265: खगड़िया-किऊल-राजगीर स्पेशल

  • खगड़िया: प्रस्थान 14:00 बजे।
  • मुंगेर: 14:55 बजे।
  • जमालपुर: 15:22 बजे।
  • अभयपुर: 15:58 बजे।
  • किऊल: आगमन 16:53 बजे, प्रस्थान 16:58 बजे।
  • शेखपुरा: 17:25 बजे।
  • वारिसलीगंज: 18:00 बजे।
  • नवादा: 18:33 बजे।
  • तिलैया: 19:00 बजे।
  • नटेसर: 20:20 बजे।
  • राजगीर: आगमन 21:25 बजे।

यह विस्तारित ट्रेन सेवा सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। यह व्यवस्था जुलाई 2025 के पूरे महीने के लिए लागू रहेगी।

बता दें कि राजगीर अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए विश्वविख्यात है। जोकि अब खगड़िया जैसे पूर्वी बिहार के महत्वपूर्ण जिले से बेहतर रेल कनेक्टिविटी के माध्यम से जुड़ जाएगा।

यह सेवा न केवल पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और नियमित यात्रियों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। खगड़िया एक प्रमुख व्यापारिक और कृषि केंद्र है। इस कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version