Home चंडी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियमः डीएम ने की 18 मामलों की...

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियमः डीएम ने की 18 मामलों की सुनवाई, चंडी थानेदार को शोकॉज

Bihar Public Grievance Redressal Rights Act DM hears 18 cases, issues show-cause notice to Chandhi police station in-charge.

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने  परिवादी डॉ. रंजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत के निष्पादन के क्रम में चंडी थानाध्यक्ष अनुपस्थित पाए जाने के कारण दंड अध्यारोपित करने के संबंध में स्पष्टीकरण किया गया है।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा को 18 मामलों की सुनवाई की गई।

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।

परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत यात्री शेड निर्माण कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा दर्ज शिकायत सरकारी राशि का दुरूपयोग करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी शिव प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत परिवादी के प्लौट पर विपक्षी द्वारा जबरन दरवाजा खोलने तथा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, अस्थावां से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी कौशलेंद्र कुमार द्वारा दर्ज शिकायत खेती के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी नवीन कुमार सिंह द्वारा दर्ज शिकायत लोक भूमि पर कब्जा करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी विकास आनंद एवं रूपेश सिंह मंटू द्वारा दर्ज शिकायत अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, इस्लामपुर से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण  से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु चिकसौरा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी निशांत कुमार द्वारा दर्ज शिकायत चालान को निरस्त करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी निर्भय कुमार द्वारा दर्ज शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी उषा देवी  द्वारा दर्ज शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिए जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी विनीत कुमार द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी को ऑनलाइन करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया ।

परिवादी विक्की चौहान द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण मुक्त करने  से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, नूरसराय से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी डॉ आर के दी रंजन द्वारा दर्ज शिकायत FIR दर्ज नहीं करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन के क्रम में थानाध्यक्ष, चंडी अनुपस्थित पाए जाने के कारण दंड अध्यारोपित करने के संबंध में स्पष्टीकरण किया गया

परिवादी सिद्धेश्वर पासवान द्वारा दर्ज शिकायत सात निश्चय योजना के तहत बोरिंग करवाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी मनोज कुमार यादव द्वारा दर्ज शिकायत अवैध खाता, खेसरा एवं प्लॉट घटाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी रणजीत सिन्हा विद्यार्थी द्वारा दर्ज शिकायत सरकारी भूमि को बंदोबस्त करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी संतोष कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा  निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, नूरसराय से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version