बिहारशरीफ सरकारी बस डिपो को मिलेगी 7 नई BSRTC बसों की सौगात

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परिवहन सुधार योजना के तहत बिहारशरीफ सरकारी बस डिपो को सात नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। यह नई बसें आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में डिपो में शामिल की जाएंगी, जिससे यहां संचालित बसों की संख्या 30 से बढ़कर 37 हो जाएगी। इस योजना से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) को भी राजस्व लाभ होगा।

बिहारशरीफ बस डिपो से फिलहाल 30 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से कुछ इलेक्ट्रिक, कुछ सीएनजी और कुछ डीजल से चलने वाली बसें हैं। इनमें पटना, जमुई, मुंगेर, बाढ़ और राजगीर जैसे प्रमुख शहरों के लिए बस सेवा उपलब्ध है। चार इलेक्ट्रिक बसें पटना के लिए और चार इलेक्ट्रिक बसें बिहारशरीफ के लिए चल रही हैं। जबकि सीएनजी बसों की संख्या 10 है।

अब इन बसों की संख्या में इजाफा होने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा सुविधाजनक होगी। सरकार का लक्ष्य डीजल से चलने वाली बसों की संख्या को धीरे-धीरे कम करना और उसकी जगह सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता देना है। इससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को भी एक आरामदायक एवं किफायती परिवहन सेवा मिलेगी।

परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार भविष्य में बिहारशरीफ बस डिपो से अन्य राज्यों के लिए भी सीधी बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिलहाल बिहारशरीफ बस डिपो से प्रतिदिन विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन होता है और अब इन नई बसों को प्रमुख रूटों पर लगाया जाएगा। फिलहाल पटना, जमुई, मुंगेर, बाढ़ और राजगीर जैसे शहरों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं। निकट भविष्य में अन्य राज्यों के लिए भी सीधी सेवा शुरू की जा सकती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker