नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत, चालक जख़्मी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण) । नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा पेट्रोल पंप के पास चिरैयापुल एनएच 431 पर गुरुवार के दिन सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की इलाज को लेकर जाने के दौरान रास्ते में  मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चालक गम्भीर रूप से जख़्मी हो गया।

मृतक की पहचान नगरनौसा के नीमचक मोहल्ला निवासी मुंदा यादव के रूप में किया गया। जबकि जख़्मी मोटरसाइकिल चालक दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में किया गया।

जख़्मी लोगों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तत्काल पटना रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में वृद्ध मूंदा यादव की मौत हो गया, जबकि ओमप्रकाश कुमार की स्थिति चिंताजनक बताया जा रहा है।

इधर मूंदा यादव के मौत के बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीण व परिजन नगरनौसा मध्य विद्यालय के पास एनएच 431 को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही विधि व्यवस्था प्रभारी राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया।

बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर चोरी करते धराए 3 लोगों पर जुर्माना समेत प्राथमिकी दर्ज

चंडी प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म, कहीं खुशी कहीं गम

चंडी में धन-बल रहा हावी, फिर भी 13 में 11 मुखिया हारे, 1 जिपस की भी गई कुर्सी

जिला परिषद सीट पर ‘प्रेम’ की ‘पिंकी’ आसीन, मणिकांत मनीष ने बचाई सीट

चंडी प्रखंड में पंचायत चुनाव के कुल 1333 प्रत्याशियों के लिए आज कयामत की रात

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।