अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रेम विवाह की रंजिश में हुई गोलीबारी में दुल्हन की चाची की मौत, दो जख्मी

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। सरमेरा थाना क्षेत्र के पुरानी इसुआ गांव में प्रेम-विवाह की रंजिश में बदमाशों ने गोली मारकर दुल्हन के चाची की हत्या कर दी। गोलीबारी का विरोध करने पर मृतका के भैंसुर और मासूम पोती को भी गोली मार दी गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए।

Brides aunt shot dead in love marriage rivalry two injured 2
मृतका सोनम देवी

मृतका स्व. रुदल राम की 45 वर्षीया पत्नी सोनम देवी है। जख्मी श्रवण राम और प्रिति कुमारी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना का आरोप शादी रचाने वाले मुकेश राम के भाई डब्लू राम और उसके सहयोगियों पर लगाया जा रहा है।

मुकेश ने 2017 में गोतिया के भतीजी से शादी रचा ली थी। इसी कारण दोनों परिवार में अदावत चल रही थी। मामूली छींटाकशी से पुरानी रंजिश को हवा मिली। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंच गई। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो चुका था।

भतीजी के साथ हुआ फरार फिर शादी कर लौटा: ग्रामीणों की मानें तो मुकेश कुमार गोतिया की भतीजी को प्रेम जाल में फांस, उसके साथ 2017 में फरार हो गया। तीन साल बाद दोनों शादी कर लौटे। तब से दोनों पति-पत्नी की तरह गांव में रह रहे थे। रिश्तेदार से शादी रचाने पर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होते रहता था।

मृतका के पुत्र मलखान कुमार ने बताया कि मुकेश का परिवार दबंग है। इस कारण अक्सर छींटाकशी करते रहता था। सुबह में मुकेश का भाई डब्लू उसकी मां से उलझ गया।

इसके बाद अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मिलकर घर में हमला बोल दिया। सभी बदमाश गोलीबारी कर रहे थे। उसी दौरान पेट में गोली लगने से उनकी मां की मौत हो गई।

घटना के विरोध करने पर चाचा श्रवण राम और भतीजी प्रिति कुमारी को बदमाशों ने गोली मार दी। हत्याकांड को अंजाम दे बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गोलीबारी का विरोध करने पर मृतका के भैंसुर और पोती को भी गोली मार दी गई

महिला थी परिवार का सहाराः पति की मौत के बाद सोनमा देवी मजदूरी कर अपने चार पुत्र और तीन बेटियों की परवरिश कर रही थी। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे-बेटियां शव से लिपटकर दहाड़े मार रहे थे।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारीः सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज के अनुसार पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी पक्ष की एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।