सीएम नीतीश के गांव-जेवार में एक स्कूल के 5 शिक्षकों की निर्मम पिटाई, जाने सनसनीखेज मामला

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा अंतर्गत कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अवस्थित प्राथमिक विद्यालय टाडापर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच शिक्षकों के साथ बुरी तरह से मारपीट की है।

ग्रामीण इतने उग्र हो गए थे कि सभी साथ पांच शिक्षकों के साथ बेतहाशा मारपीट करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक शिक्षक के द्वारा कमरे में बंद होकर छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही थी।

छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी होने पर पूरा गांव स्कूल के पास इकट्ठा हो गया और जमकर हंगामा करने के साथ सभी लोग एक शिक्षक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए अन्य चार शिक्षको के साथ भी मारपीट की।

बताया जाता है कि 3 दिन पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना घटी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सभी शिक्षकों की जान बच सकी।

या फिर यूं कहे की सभी शिक्षक मॉबलिंचिंग के शिकार होने से बच गए। फिलहाल सभी घायल शिक्षकों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कल्याण बिगहा में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार