Home आवागमन राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन परिचालन में बदलाव: जानें नई समय सारणी

राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन परिचालन में बदलाव: जानें नई समय सारणी

Change in Rajgir-Patna special train operation Know the new time table
Change in Rajgir-Patna special train operation Know the new time table

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पूर्व मध्य रेलवे ने राजगीर और पटना के बीच चलने वाली राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन के समय सारणी में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने यह कदम यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उठाया है। ताकि उन्हें पटना तक की यात्रा अधिक सुगम और समयबद्ध हो सके।

अब गाड़ी संख्या 03201 राजगीर-पटना स्पेशल सुबह 6:30 बजे के बजाय राजगीर से सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करेगी। संशोधित समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन अब अपने गंतव्य पटना जंक्शन पर पहले से निर्धारित समय 10:00 बजे के बजाए 9:45 बजे पहुंचेगी। मध्यवर्ती स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि समय की बचत हो सके।

जानें नई समय सारणी:

  • राजगीर प्रस्थान: 7:40 बजे
  • नालंदा: 7:49 बजे
  • पावापुरी रोड: 7:56 बजे
  • बिहार शरीफ: 8:02 बजे
  • हरनौत: 8:19 बजे
  • बख्तियारपुर: 8:30 बजे
  • फतुहा: 8:48 बजे
  • पटना सिटी: 9:00 बजे
  • राजेन्द्रनगर: 9:13 बजे
  • पटना जंक्शन आगमन: 9:45 बजे

यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। रेलवे का यह कदम यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे अब यात्री राजगीर से पटना तक की यात्रा को और भी आसानी से पूरा कर सकेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version