नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

हरनौत थाना में शराब के नशे में हंगामा करने वाला चौकीदार रामाधीन पासवान बर्खास्त

नालंदा दर्पण डेस्क। हरनौत थाना क्षेत्र के चौकीदार रामाधीन पासवान को वर्ष 2020 में मिरदाहाचक (हरनौत) में शराब के नशा में हंगामा एवं गाली-गलौज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। वे अपनी सेवा अवधि में लगातार 47 दिनों तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित भी रहे थे।

नशे की हालत में गिरफ्तारी के उपरांत जांच में उनके द्वारा शराब सेवन किये जाने की पुष्टि हुई थी।

इन आरोपों को लेकर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का संचालन किया गया। विभागीय कार्यवाही के संचालन में उनके विरुद्ध दोनों आरोपों की पुष्टि हुई।

तदालोक में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 यथा संशोधित नियमावली 2007 के प्रावधान के तहत जिलाधिकारी द्वारा रामाधीन पासवान को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से बर्खास्त करने का दंड अधिरोपित किया गया है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »