नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

कुलपति प्रोफ़ेसर के तानाशाही रवैये के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे नव नालंदा महाविहार के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी

नालंदा दर्पण (मुन्ना पासवान)। मानित विश्वविद्यालय नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रोफ़ेसर बैद्यनाथ के तानाशाही रवैया के खिलाफ बीते 18 दिन से आउटसोर्सिंग को रद्द करने, पूर्व की तरह सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को काम लेने, पहचान पत्र एवं पीएफ ,बीमा आदि की सुविधा प्रदान करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर कर्मी कमलेश प्रसाद बैठ गए हैं।

Daily wage workers of Nava Nalanda Mahavihar sitting on fast unto death for their demandsमौके पर धरना का नेतृत्व कर रहे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मी एकजुट रहे अनशन पर बैठे कर्मियों को चिकित्सा की देखरेख में रखें आंदोलन को और तेज करें। न्याय मिलने तक धरना जारी रखें, अहिंसा में बहुत बड़ी ताकत होती है अहिंसा  के बल पर हम अपना जायज मांगों को लेकर रहेंगे।

डॉ पासवान ने कहा कि धरना के 19 दिन बीत जाने के बाद ही भ्रष्ट कुलपति प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ के द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करना एवं एक साजिश के तहत महाविहार में विभिन्न कार्यक्रमों को स्थगित कर नोटिस निकालना  , महाविहार की संस्कृति से खिलवाड़ करना भ्रष्टाचारी व अहंकारी का निशानी है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मांगे पूरी होने तक भीम आर्मी, जन कल्याण मंच भाकपा, माकपा, फुटपाथ संघर्ष मोर्चा का समर्थन जारी रहेगा।

धरना को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्ष अनिल पासवान,  अति पिछड़ा, दलित  संघर्ष मोर्चा के संस्थापक बलराम दास, मिस्त्री संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार,  फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी, डॉ अशोक कुमार उर्फ सुरेश भंते, जन कल्याण मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, प्रतिभा कुमारी ,मुरारी कुमार, उपेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »