मेला घूमने गए युवक का मिला शव, हत्या का आरोप, एनएच को किया जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा के युवक का शव सालिमपुर फोर लेन पर मिला। मृतक दो दिनों से घर से गायब था। मृतक की पहचान नगरनौसा के ढिबरापर मोहल्ला निवासी रविन्द्र प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया।

इधर मृतक के परिजन हत्या करने का आरोप लगा शव को नगरनौसा थाना के सामने एनएच 431 पर रख सड़क को जाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को शनिवार के दिन बडीहा मेला घूमने चलने के नाम पर एक युबक बुलाकर ले गया था। मृतक उसी दिन से गायब था। जिसका शव पटना जिला के सामिलपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन से मिला।

इधर देर रात तक युवक के घर नहीं पहुचने पर युवक के परिजनों खोजबीन कर रहे थे। रविवार के दिन युवक परिजन द्वारा नगरनौसा थाना में युवक के गायब होने की लिखित सूचना दिया गया था।

सोमवार के दिन परिजनों को पता चला कि सामिलपुर थाना क्षेत्र में फोर लेन पर एक युवक का शव सामिलपुर पुलिस ने बरामद किया है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन सालिमपुर थाना पहुंचे, जहां शव की पहचान रौशन कुमार के रूप में किया गया।

इधर घटना से आक्रोशित परिजन शव को नगरनौसा  थाना गेट के सामने एनएच 431 चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घण्टे बाद सड़क जाम खत्म हुआ व यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ। सड़क जाम होने से एनएच से यात्रा कर रहे लोगों को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version