मेला घूमने गए युवक का मिला शव, हत्या का आरोप, एनएच को किया जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा के युवक का शव सालिमपुर फोर लेन पर मिला। मृतक दो दिनों से घर से गायब था। मृतक की पहचान नगरनौसा के ढिबरापर मोहल्ला निवासी रविन्द्र प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया।

Dead body of Nagarnausa youth who went to visit Badiha fair found at Salimpur four lane relatives accused of murder blocked NH 1इधर मृतक के परिजन हत्या करने का आरोप लगा शव को नगरनौसा थाना के सामने एनएच 431 पर रख सड़क को जाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को शनिवार के दिन बडीहा मेला घूमने चलने के नाम पर एक युबक बुलाकर ले गया था। मृतक उसी दिन से गायब था। जिसका शव पटना जिला के सामिलपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन से मिला।

इधर देर रात तक युवक के घर नहीं पहुचने पर युवक के परिजनों खोजबीन कर रहे थे। रविवार के दिन युवक परिजन द्वारा नगरनौसा थाना में युवक के गायब होने की लिखित सूचना दिया गया था।

सोमवार के दिन परिजनों को पता चला कि सामिलपुर थाना क्षेत्र में फोर लेन पर एक युवक का शव सामिलपुर पुलिस ने बरामद किया है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन सालिमपुर थाना पहुंचे, जहां शव की पहचान रौशन कुमार के रूप में किया गया।

इधर घटना से आक्रोशित परिजन शव को नगरनौसा  थाना गेट के सामने एनएच 431 चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घण्टे बाद सड़क जाम खत्म हुआ व यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ। सड़क जाम होने से एनएच से यात्रा कर रहे लोगों को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »