गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

मछली मारने को लेकर दिव्यांग की गोली मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। बीती देर रात एकंगरसराय थाना के धोबिया टोला गांव में मछली मारने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दिव्यांग बताया जाता है।

खबरों के मुताबिक देर रात करीब साढ़े दस बजे गांव निवासी मदन प्रसाद के घर के सामने पईन में तीन लोग मछली मार रहे थे। इसे लेकर उनकी मदन के साथ झगड़ा शुरु हो गया।

इसके बाद उन तीन लोगों ने अचानक मदन प्रसाद के घर में घुसकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश फरार हो गए।

उधर, स्थानीय एकंगरसराय पुलिस ने मृतक के परिजन के वयान के आधार पर गोली मारने के तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

Admin

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Admin) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।