Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    नगर पंचायत की सड़क पर यूं बह रहा है पेयजल, विकास योजनाओं में लूट का आरोप

    इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर पंचायत में पाइप लीकेज से सड़क पर पीने का पानी बहता है। इसे देखने वाला यहाँ न कोई प्रशासनिक अफसर है और न ही कोई जनप्रतिनिधि। सबको विकास योजनाओं  में  सिर्फ लूट खसोट करने से ही मतलब रह गया है। 

    स्थानीय बाजार के पुरानी नगर पंचायत कार्यालय के पास सात निश्चय के तहत लोगों के बीच पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वोरिंग करवाया गया था। ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।

    इसके लिए पाइप लाइन बिछाकर कुछ घरों तक पानी उपलब्ध करवाया गया था। लेकिन हालत यह है कि वोरिंग के पास पाइप लीक कारण सडकों पर हजारो लीटर पानी की बर्वादी हो रही है। जिसे देखने वाला न कोई पदाधिकारी है और न ही कोई जनप्रतिनिधि।

    यहँ पेयजल के लिए जैसे ही मोटर चालू किया जाता है। वैसे ही लीकेज पाइप से सड़क पर पानी का बहाव शुरु हो जाता है। जिसके कारण लोगों के घरों में नल से जल मिलना एक समस्या बनकर रह गया है, सड़कों पर चलना मुश्किल।

    स्थानीय लोगो का कहना है कि यहाँ असल में विकास के नाम पर लूट खोसट जारी है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिध तक अनजान बने बैठे रहते है। जिसका खामियजा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है।

    इधर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद प्रसाद ने कहा कि इसकी सूचना नगर पंचायत कार्यालय पदाधिकारी को दिया गया है। लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है।

    वहीं राजद नगर अध्यझ उपेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यदि वरीय पदाधिकारी द्धारा निष्पक्ष रुप से सीएम सात निश्चय योजना के साथ नगर में पड़ताल करवाई जाए तो यहाँ विकास कार्यो में बडे पैमाने पर की गयी गड़बड़ी का पर्दाफाश होना तय है।

    प्रायः सभी थानों में हुई शांति समिति बैठक में कोविड-19 गाइडलाइन की उड़ी धज्जियाँ

    राजगीर बबुनी कांड : उपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं 

    राजगीरः पर्यटक की हुई नृशंस हत्या मामले में 3 धराए

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें