आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

DRM ने दानापुर-राजगीर रेलखंड पर किया विंडो ट्रेलिंग

राजगीर (नालंदा दर्पण)। दानापुर रेलवे जोन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने विभागीय अधिकारियों के साथ दानापुर से राजगीर तक विंडो ट्रेलिंग के जरिए रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। यह ट्रेलिंग दानापुर से शुरू होकर बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ, पावापुरी, नालंदा होते हुए राजगीर तक पहुंची।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने दानापुर-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-नटेसर-इसलामपुर-फतुहा रेलखंड पर सुरक्षा और रख-रखाव के मानकों की जांच की। उन्होंने रेलवे ट्रैक, पुल, लेबर क्रॉसिंग गेट, स्टेशन परिसर और अन्य प्रणालियों का गहराई से निरीक्षण किया। साथ ही कमियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण का एक प्रमुख उद्देश्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजगीर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना था। डीआरएम ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को लेकर हो रहे कार्यों की समीक्षा की। योजना के तहत निम्नलिखित कार्यों पर जोर दिया जा रहा है:

  • प्रवेश और निकास द्वार का विस्तार।
  • फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर की स्थापना।
  • प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास।
  • दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं।
  • प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता।
  • ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली।
  • स्टेशन का सौंदर्यीकरण।

इस योजना के अंतर्गत राजगीर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यात्रियों के लिए एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए फुटओवर ब्रिज, पेयजल की समुचित व्यवस्था, बेहतर बैठने की सुविधा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में रनिंग रूम, गेस्ट हाउस, कंट्रोल पैनल और परिचालन से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार