सब्जी लोड पिकअप वैन से 11 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित गोपी विगहा गांव के समीप एक सब्जी लोड पिकअप वैन से पुलिस ने 797 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

खबरों के मुताबिक पुलिस वाहन को देख पिकअप वैन तेज गति से फरार होने लगा। खदेड़ने पर वाहन पलट गई। जिससे सब्जी में छिपाई शराब की बोतल सड़क पर बिखर गई। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व अन्य सवार फरार होने में सफल रहे।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से कुल 797 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख से अधिक बताई जा रही है। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस धंधेबाजों की टोह लेने में जुटी है।

थानाध्यक्ष अभय कुमार के अनसार पुलिस को शराब खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद गोपी बिगहा के समीप वाहनों की जांच की जाने लगी। देर रात हरनौत की ओर से एक पिकअप आते दिखा। पुलिस वाहन को देख चालक तेज गति से पिकअप लेकर भागने लगा।

खदेड़ने के दौरान पिकअप पलट गई। हालांकि, चालक व अन्य सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन पलटने से उस पर लोड सब्जी और शराब की बोतले सड़क पर बिखर गई।

कुछ बोतलें टूटने से शराब सड़क पर बह गई। पुलिस धंधेबाजों की पहचान के प्रयास में जुटी है। जब्त शराब विभिन्न ब्रांडों की है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker