बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर चोरी करते धराए 3 लोगों पर जुर्माना समेत प्राथमिकी दर्ज

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। विधुत विभाग के पदाधिकारियों ने छापेमारी कर अवैध रुप से विधुत उपयोग करने वाले तीन लोगो के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

सहायक विधुत कनीय अभियंता शहरी अमित कुमार राय ने बताया कि इसलामपुर बाजार में मीटर में छेडछाड कर अवैध रुप से विधुत उपयोग करते विनोद प्रसाद, अशोक कुमार एवं मो. शावीर को पकडा गया है। इन लोगों पर जुर्माना लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होने बताया कि बाजार के विनोद प्रसाद पर 26975 रुपए, अशोक कुमार पर 27156 रुपए और मलहविगहा के मो. शावीर पर 42978 रुपए जुर्माना लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होने उपभोक्ताओं से विधुत बिल का वकाया राशि भुगतान करने और मीटर से छेडछाड नहीं करने का अपील करते हुए कहा कि वकाया राशि भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ता का लाइन काट दिया जायेगा और मीटर के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कारवाई किया जायेगा।

छापेमारी में सहायक विधुत अभियंता उमाशंकर, कनीय विधुत अभियंता शिवशंकर प्रसाद, राजु कुमार, अवीनाश प्रसाद, मिथलेश राय, संजीत राय, पंकज कुमार रजक आदि कर्मी शामिल थे।

चंडी प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म, कहीं खुशी कहीं गम

चंडी में धन-बल रहा हावी, फिर भी 13 में 11 मुखिया हारे, 1 जिपस की भी गई कुर्सी

जिला परिषद सीट पर ‘प्रेम’ की ‘पिंकी’ आसीन, मणिकांत मनीष ने बचाई सीट

चंडी प्रखंड में पंचायत चुनाव के कुल 1333 प्रत्याशियों के लिए आज कयामत की रात

चंडी प्रखंडः पुलिस, पी-3, जोनल मजिस्ट्रेट के निजी स्टाफ पर भी लगे वोट डालने के आरोप

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!