Home नालंदा खलिहान में लगी आग, धान की पुंज राख, लाखो का नुकसान

खलिहान में लगी आग, धान की पुंज राख, लाखो का नुकसान

0

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड के माधोपुर पंचायत के कुर्थिया में खलिहान में अचानक आग लगने से लाखों की क्षति हुई। आग इतनी तेज थी कि अग्निशमन के द्वारा आग पर काबू पाया गया।

बताया जाता है कि कुर्थिया के जयराम,बैराम और किशोरी पंडित के लगभग 11 बीघे की धान की पिंज में आग लग गई। आग लगने की खबर पर ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग पर काबू नही पा सके।

बाद में सूचना पाकर चंडी थाना का अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया सह जिप सदस्या अनिता सिन्हा के पति चंद्रभूषण मुखिया गांव पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया।

उन्होने पीड़ित किसानों को दिलासा दिलाते हुए वरीय पदाधिकारियों से मोबाईल पर मुआवजे की मांग करते हुए अनुशंसा की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version