अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सोहसराय 17 नबंर मोड़ पर गोलीबारी, एक जख्मी, 4 नामजद गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नम्बर मोड़ पर एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और आग्नेयास्त्र भी बरामद कर लिए गए हैं।

घटना का विवरण: पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1 बजे सोहसराय थाना को सूचना मिली कि 17 नम्बर मोड़ के पास मारपीट के दौरान एक व्यक्ति मन्नी कुमार यादव को जांघ में गोली लगी है। शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मन्नी कुमार को गोली मारकर स्कॉर्पियो गाड़ी से भाग रहे हैं।

त्वरित पुलिस कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर घेराबंदी शुरू की। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर परवलपुर रोड के ईशापुर गांव (थाना नूरसराय) में छापेमारी की गई। जहां से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक शंभू कुमार उर्फ शंभू यादव पूर्व से ही सोहसराय थाना में दर्ज एक अन्य मामले में वांछित था।

वहीं जख्मी मन्नी कुमार यादव का भी एक कांड में आपराधिक इतिहास होने की बात सामने आई है। मन्नी ने पुलिस को बताया कि लगभग 15 दिन पहले आरोपियों के साथ हुए विवाद के कारण ही यह घटना हुई है।

प्राथमिकी और आगे की कार्रवाई: जख्मी मन्नी के बयान पर सोहसराय थाना में कांड संख्या 274/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में शंभू कुमार, अक्षय कुमार, मंजीत कुमार (तीनों नूरसराय थाना के अंतर्गत) और पुष्पांजय कुमार (थाना भागनबिगहा ओपी) को नामजद किया गया है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार की बरामदगी भी हो चुकी है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के संबंध में नूरसराय थाना में अलग से मामला दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है, और जल्द ही आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. शंभू कुमार उर्फ शंभू यादव, पिता- जोधा यादव, ग्राम- कखड़िया, थाना- नूरसराय, जिला- नालंदा।
  2. अक्षय कुमार, पिता- विजेंद्र यादव, ग्राम- कखड़िया, थाना- नूरसराय, जिला- नालंदा।
  3. मंजीत कुमार, पिता- मनोज कुमार, ग्राम- कखड़िया, थाना- नूरसराय, जिला- नालंदा।
  4. पुष्पांजय कुमार उर्फ बैजू कुमार, पिता- अर्जुन प्रसाद, सा०- मुसेपुर, थाना- भागनबिगहा।

इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार