दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की सरेराह गोली मारकर हत्या

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा में दिन व दिन बेखौफ होते अपराधियों ने जुआफर बाजार के एक स्वर्ण व्यवसायी को उस समय गोली मार दी, जब वे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

खबरों के मुताबिक अपराधियों ने नालंदा थाना के बड़गांव गांव निवासी बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार को गांव के पास ही पुलिया पर लूटपाट के दौरान गोली मार दी।

गोली लगने के बाद राजीव को आनन फानन में इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों को अनुसार शाम को करीब पांच बजे राजीव दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बड़गांव पहुंचने से पहले पुल के पास घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गयी।

उसके कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने एक युवक को जमीन पर गिरा पड़ा देख शोर मचाया। फिर ग्रामीणों ने उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

इस वारदात के बाद नालंदा थाना पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि यहाँ की पुलिस बिल्कुल पंगु बनी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है।

 

पुल की रेलिंग तोड़ पलटी स्कार्पियो,अस्थावां के व्यवसायी की बगौदर में मौत, युवक गंभीर

आज चंडी में नामांकन के 5वें दिन चर्चा बनी बाउंसर लेकर पहुंची सास-बहू

संविधान निर्माता अम्बेदकर साहब की प्रतिमा की घेराबंदी तोड़ी, लोगों में रोष

इसलामपुर प्रखंडः 19 मुखियाओं में 5 ने ही बचाई लाज, 3 में 2 जिपस भी हारे

ट्रक की चपेट से एक बाइक पर सवार माँ-बेटी की मौत, बाप-बेटा गंभीर

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker