अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

लालच बुरी बलाः हिलसा में 5-10 के सिक्के के चक्कर में गंवाए 1.5 लाख रुपए

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा नगर के बैंकों से रुपये निकासी करने वाले ग्राहक इन दिनों चोर-उचक्कों के निशाने पर हैं। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्धुपीपर गांव निवासी सुरेश प्रसाद शुक्रवार को हिलसा एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा से 1.50 लाख रुपये की निकासी कर अपने घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन एक छोटी सी लालच ने उनकी मेहनत की कमाई को पल भर में गायब कर दिया।

यह घटना तब हुई, जब सुरेश बिहारी मोड़ पर बस में चढ़ने लगे। अचानक उनकी नजर बस की सीढ़ियों पर गिरे कुछ 5-10 के सिक्कों पर पड़ी। उन्होंने लालच में आकर सिक्के उठाने के लिए झुकते ही उचक्कों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। चालाकी से उनके बैग को ब्लेड से काट कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए गए।

जब सुरेश बस में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठने लगे। तब उन्हें बैग हल्का लगने पर शक हुआ। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग कटा हुआ था और उसमें से डेढ़ लाख रुपये गायब थे। राहत की बात ये थी कि बैग के दूसरे हिस्से में रखे 25 हजार रुपये सुरक्षित थे।

सुरेश प्रसाद का कहना है कि उन्होंने ये पैसे अपने घर के निर्माण कार्य के लिए निकाले थे। शनिवार को मकान की ढलाई होनी थी। लेकिन अब चोरी की इस घटना ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना लोगों के लिए एक सबक है कि लालच में छोटी चीजों के पीछे दौड़ने से कभी-कभी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार