Home नालंदा मातम में बदली खुशियाँ, मामा की बारात जा रहे भांजा की सड़क...

मातम में बदली खुशियाँ, मामा की बारात जा रहे भांजा की सड़क हादसा में मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। छबिलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक रविकांत कुमार के रिश्तेदार ने बताया कि युवक के मामा की शादी थी और वह इस शादी में शिरकत करने को लेकर सीमा गांव से अकुड़ी बाजार जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में ही डोंगी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक समेत रविकांत कुमार और उसके अन्य युवक को कुचल दिया। जिससे रविकांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए पावापुरी में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस घटना के बाद देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। घटना के बाद रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

1 COMMENT

Comments are closed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version