यहाँ 90 पंच समेत 93 लोग हुए निर्विरोध निर्वाचित, जबकि 5 पद पर रह गया रिक्त

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के लिए विभिन्न पदों पर प्रत्याशियो ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।

उन प्रत्याशियों के नामांकन पर्चा की संविक्षा और नाम वापसी के उपरांत विभिन्न पदों पर अब यहाँ 2001 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं।

इसकी जानकारी देते हुए पंचायत राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मुखिया पद 151 प्रत्याशियों में 57 महिला और 94  पुरुष, पंचायत समिति पद के 161 प्रत्याशियों में 77 महिला और 84 पुरुष, सरपंच पद पर 105 प्रत्याशियों में 55 महिला और 50 पुरुष, वार्ड सदस्य पद पर 1193 प्रत्याशियों में 537 महिला और 656 पुरुष, पंच पद पर 391 पदों पर 163 पुरुष और 228  महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं।

वहीं, पंच पद पर 90 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। जिसमें पुरुष 34 पुरुष और 56 महिला प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार वार्ड पद पर 3 महिला प्रत्याशी को निर्विरोध चुना गया है। जबकि पंच का 5 पद रिक्त रह गया है।

महिला आरक्षित कछियावां पंचायत के कड़वा सच को नंगा करती विकास के सरकारी आकड़ें

अश्वगंधा की खेती के लिए काफी उत्साहित हैं बिहार के किसान : एसएन दास

भूतहाखार पंचायतः हाई प्रोफाईल खर्चीली मुखिया ने उतारे ‘खड़ाऊं प्रत्याशी’, क्योंकि…

रामपुर पंचायतः अभी सारे प्रत्याशी अपने जाति के हीरो बनने में जुटे हैं ! देखिए विकास का रोचक आकड़ा

प्रायः सभी थानों में हुई शांति समिति बैठक में कोविड-19 गाइडलाइन की उड़ी धज्जियाँ

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future