चंडी फील्ड और सूर्य को रोशनी दे रहा हाई मास्ट लाइट

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी नगर पंचायत के स्थानीय बापू हाईस्कूल का मैदान (चंडी फील्ड) और आस पास के लोगों को सूर्य की रोशनी में भी दिखाई नहीं दे रहा है। चंडी फील्ड में सुबह मार्निंग वॉक करने वाले को कुछ दिखाई नहीं देता है। वहीं सुबह आठ बजे तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दौड़ लगाते प्रतिभागी अंधेरे की वजह से गिर जा रहें हैं, चोटिल हो रहें हैं।

यहीं नहीं, बाजार आने वाले भी कम रोशनी की वजह से सही से खरीदारी नहीं कर पा रहें हैं। यहां तक कि सूर्य देवता की किरणें काफी फीकी रहती है। इसलिए नगर पंचायत द्वारा चंडी फील्ड में लगाया गया हाई मास्ट लाइट दरियादिली का परिचय दे रहा है।

चंडी फील्ड का हाई मास्ट लाइट दिन में सिर्फ सूरज को ही नहीं चंडी फील्ड और इस पास के दुकानदारों को भी रोशनी दे रहा है। जिससे उनकी बिजली बिल में काफी कटौती दिख रही है,भले नगर पंचायत को बिजली का बोझ बढ़ता रहें।

पिछले कुछ दिनों से हाई मास्ट लाइट जलती रहती है। कुछ माह पहले भी यहीं शिकायत थी। लेकिन नगर पंचायत ने तब समस्या दूर कर दी थी। लेकिन इस बार फिर से दिन रात बिजली जलती देख लोग नगर पंचायत की फिरकी ले रहें हैं। लोगों का कहना है कि यह बिजली की बर्बादी है या फ्री बिजली योजना का असर या फिर बाजार के लोग मोतियाबिंद का शिकार हैं।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां हाईमास्ट लाइट दिन में भी जलती रहती है। इससे काफी बिजली की बर्बादी होती है। यहां से आने-जाने वाले लोगों ने बताया कि जब भी दिन में वे इस रोड से गुजरते हैं तो उन्हें यह हाईमास्ट लाइट हमेशा जलती ही नजर आती है। न कोई व्यक्ति इसे बंद करने आता है। यह जलती रहती है। दिन में लाइट जलने से लोग हैरत में हैं। बिजली बर्बाद होने से वे निराश भी हैं।

लोगों का कहना है कि वे कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कर चुके हैं। मगर आज भी हाईमास्ट लाइट दिन में जलती रहती है। इस समस्या से विभाग मुंह फेरकर बैठा है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दे। ताकि बिजली की बर्बादी को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार