पंचायत चुनाव की तैयारियों का मुआयना करने चंडी थाना पहुंचे हिलसा डीएसपी

नालंदा दर्पण डेस्क। जिले में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में प्रखंड चंडी में कल होने वाले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद चंडी थाना पहुंचे और चुनाव तैयारी की खुद समीक्षा करते हुए चंडी थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

इस क्रम में हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने दूरभाष पर बताया कि इस चुनाव में किसी भी चुनावी बूथ पर अगर असामाजिक तत्व गड़बड़ करते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने चंडी थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि किसी प्रकार से चुनाव में हुड़दंग न हो और न ही कहीं कोई बूथ कब्जा करे। इस पर पैनी निगाह रखें।

इधर, चंडी थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि डीएसपी साहब बहुत प्रकार के आदेश दिए हैं। जिसका अनुपालन चंडी थाना में तैनात और जो बाहर से पुलिस आई है, वह मुस्तैदी के साथ करेगी।

साथ ही चंडी प्रखंड के सभी पंचायत के हर बूथ पर पैनी निगाह रखी जायेगी। अगर कोई गड़बड़ करेगा तो उससे शख्ती से निपटा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती  मनाई 

Hilsa DSP reached Chandi police station to inspect the preparations for Panchayat elections 1उधर  हिलसा सूर्य मंदिर तालाब पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई।जिसमें मसीह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी के अलावा युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक इंद्रजीत चक्रवर्ती अधिवक्ता एवं संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह अनुमंडलीय अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण किया।

अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता ही नहीं बल्कि एक युगद्रष्टा भी थे। बच्चों से उनका अगा‌ध‌ प्रेम था। बच्चे उनके दिल में रहते थे। आज भले ही नेहरू को राजनीतिक स्तर पर उनका महिमा मंडन किया जाता रहा हो लेकिन उन जैसा नेता बनना आसान नहीं है। आज भी नेहरू देश में प्रासंगिक हैं।आज भी उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!