नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

यात्री बस ने धर्मपुर पुल पर बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

चंडी (नालंदा दर्पण)।  चंडी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-431 पर सोमवार की संध्या धर्मपुर गांव के पास एक अज्ञात बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Passenger bus tramples bike rider on Dharampur bridge painful death on the spot 1मृतक की पहचान हेम नारायण चक उर्फ गौरी बीघा गांव निवासी ब्रह्म देव प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक पवन कुमार अपने परिवार के निजी दवा दुकान नगरनौसा से कार्य कर अपने घर वापस लौट रहा था कि धर्मपुर पुल पर पहुंचते ही बिहारशरीफ की ओर से आ रही एक अज्ञात बस के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिहटा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

स्थानीय ग्रमीणों ने चंडी प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश झा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई फोन किये लेकिन स्थानीय पुलिस सुध लेने नही आई।

इतना ही नहीं जिस समय दुर्घटना हुई उस वक़्त चंडी थाना पुलिस की गश्ती वाहन पास के ही पुल पर थी। लेकिन अनसुनी कर आगे निकल गए। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था।

 

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »