Homeखुदागंजखुदागंज में भयानक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

खुदागंज में भयानक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र के सकरबिगहा गांव के पास बीती देर रात एक भयावह सड़क हादसे ने दो युवा जिंदगियां छीन लीं। बाइक पर सवार कोचरा गांव निवासी नगीना कुमार पिता राम प्रवेश रविदास और जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार पिता शक्ति दास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर भयानक हादसा का शिकार हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक खून से लथपथ पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खुदागंज थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में क्षत-विक्षत हुई बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे में सड़क की खराब स्थिति हादसे का मुख्य कारण लग रहा हैं। मामले की गहन जांच की जा रही हैं। परिजनों में कोहराम मच गया हैं। गांव में मातम पसरा हुआ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें