हरनौत टाल में रबी फसलों की विशेष सुरक्षा के लिए घुड़सवार रक्षक दल तैनात

रबी फसलों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे कदम न केवल फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि किसानों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ाएगा। अगर यह पहल सफल होती है तो इसे जिले के अन्य हिस्सों में भी लागू करने पर विचार किया जाएगा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के हरनौत टाल इलाके में रबी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक अनूठा कदम उठाया है। कल्याण बिगहा आईटीआई परिसर में विशेष घुड़सवार रक्षक दल तैनात किया गया है। यह दल जंगली जानवरों और आवारा पशुओं को खेतों में घुसने से रोकने का काम करेगा। जिससे किसानों की मेहनत और फसल दोनों सुरक्षित रह सकें।

इस रक्षक दल में छह घुड़सवार और छह अश्व रहित सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इनकी तैनाती नालंदा जिला मुख्यालय से की गई है। दल का नेतृत्व हवलदार दिनेश ठाकुर कर रहे हैं। यह विशेष सुरक्षा अभियान 25 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 10 मार्च 2025 तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि ये सुरक्षाकर्मी घोड़ों पर सवार होकर फसलों की रक्षा करेंगे। घुड़सवार दल दिन-रात गश्त करेगा। ताकि आवारा पशु और जंगली जानवर खेतों में न घुस सकें। जमीन पर गश्ती कर फसलों की निगरानी करेंगे और किसानों से तालमेल बनाएंगे। दल को किसानों से सहयोग मिलने की उम्मीद है। उन्हें किसी भी खतरे की सूचना तुरंत दल को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

इस पहल से किसानों में उत्साह है। स्थानीय किसान रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस बार उम्मीद है कि उनकी रबी फसलें सुरक्षित रहेंगी। आवारा पशु हर साल काफी नुकसान पहुंचाते थे। लेकिन इस बार प्रशासन ने हमारी समस्या को गंभीरता से लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार