बेन बाजार में मामूली विवाद में घर पर धावा बोल की मारपीट, फायरिंग

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के बेन बाजार में मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर धावा बोलकर मारपीट की और फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बेन बाजार निवासी सुधा देवी पति सुधीर प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम मामूली सी बात को लेकर बेन निवासी राजीव कुमार उर्फ गांधी पिता रघुनी प्रसाद से कहासुनी हुई।

कुछ समय बाद राजीव कुमार उर्फ गांधी दो अन्य बदमाशों लल्लू कुमार पिता अणु प्रसाद एवं गणेश कुमार पिता अरविन्द प्रसाद के साथ आए और मारपीट करने लगे।

विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। अच्छा रहा कि गोली घर के दरवाजे में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर बेन पुलिस पहुंची और छानबीन करने लगी। इस दरम्यान पुलिस को एक कारतूत की खोखा मिली।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, बलवा करने, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं जैसे 307, 323, 341, 325, 427, 504, 506 एवं 34 में केस दर्ज किया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »