नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 23 आवेदकों की सुनी समस्याएं, अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज 26 अगस्त को  दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 23 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

In the Dainik Janata Darbar the District Magistrate heard the problems of 23 applicants gave instructions to the officers to take action 11सारे थाना क्षेत्र के संतोष कुमार द्वारा गलत इंजुरी रिपोर्ट बनाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मामले की जाँच का आदेश दिया।

परवलपुर प्रखण्ड के अलावां पंचायत में पी एच ई डी के पंप ओपरेटर द्वारा नियमित रुप से पंप नहीं चलाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को मामले की जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।

नूरसराय की सरिता देवी द्वारा आशा चयन में अनियमितता की शिकायत की गई।जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मामले की जाँच का निदेश दिया।In the Dainik Janata Darbar the District Magistrate heard the problems of 23 applicants gave instructions to the officers to take action 1

कुछ आवेदकों द्वारा स्वंय को भूमिहीन बताते हुए वास भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता को नियमानुसार कार्रवाई का निदेश दिया।

कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »