नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारशिक्षाहिलसा

चंडी पशुपालन कार्यालय के पास यूं फेंका मिला शिक्षक नियोजन वर्ष 2012 के फार्म, मचा हड़कंप

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशुपालन विभाग कार्यालय के बगल में शिक्षक नियोजन का फार्म फेंका हुआ मिला है। इससे शिक्षा विभाग समेत शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

देखने से प्रतीत होता है कि यह फार्म शिक्षक नियोजन वर्ष 2012 का है, जिसमें कई चयनित शिक्षक विभिन्न स्कूल में शिक्षक पद पर कार्य भी कर रहे हैं, उनके भी फार्म शामिल है।

बता दें कि तीन साल पूर्व शिक्षक नियोजन की फाइल भी चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। जिसकी बरामदगी अभी तक नहीं हो सकी हैं। आशंका है कि किसी ने चोरी छुपे उन्हीं फाईलों के भरे हुए आवेदन फार्म फेंक दिए हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »