चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जदयू में जारी उलट-फेर के बीच किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने जगलाल चौधरी

बिहारशरीफ (नालन्दा दर्पण डेस्क)। बिहार के सत्तारूढ़ दल जनता दल (यूनाईटेड) ने जारी सांगठनिक उलट-फेर के बीच पार्टी के किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह ने नालंदा के किसान नेता जगलाल चौधरी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के 38 जिलों में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की अधिसूचना जारी की है।

इसी क्रम में श्री सिंह ने बताया कि प्रकोष्ठ की संख्या अत्यधिक हो जाने के कारण उनके कार्य संचालन, नियमन और व्यावहारिक पहलू से कतिपय कठिनाईयां उत्पन्न हो रही थी। पार्टी के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आदेश-निर्देश के आलोक में पार्टी के सुसंचालन एवं सांगठनिक मजबूती हासिल करने के लिए सांगठनिक परिवर्तन की यह एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि किसान एवं सहकारिता दोनों को एक ही प्रकोष्ठ में समाहित कर दिए जाने से इसका प्रभाव क्षेत्र एवं कार्य क्षेत्र बहुत व्यापक हो गया है। इस परिवर्तन से काफी उम्मीदें हैं।

नालंदा जिला के संदर्भ में यह बताया जा रहा है कि जगलाल चौधरी नालंदा जिला में किसानों के एक स्थापित नेता रहे हैं और इन्होंने वर्षों तक जिले में किसान आंदोलन चलाया है। इन्होंने श्रमदान के आधार पर जिले के कई प्राचीन सिंचाई प्रणालियों का जीर्णोद्धार कराया है।

बेन प्रखंड के कोल्हुआ पईन, नूरसराय की अघियार पईन और बिहारशरीफ नगर की 50 वर्षों से मृत पड़ी पंचाने नदी में फिर से जल प्रवाहित कर देने का श्रेय आमतौर पर लोग इन्हीं के खाते में डालते हैं।

 श्री चौधरी के उक्त पद पर मनोनयन से जदयू नेताओं- कार्यकर्ताओं में ही नहीं, कुछ हद तक आम जनों में भी खुशी है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future