Friday, January 23, 2026
अन्य

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजा की मांग

    इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर-गया मुख्य मार्ग पर सीमा के पास शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।

    मोहीउद्घीनगर गांव के शंकर मांक्षी ने वताया कि बेटा मलू मांझी बाहर से घर आ रहा था कि रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गयी।

    समाज सेवी मोतीलाल पासवान ने बताया कि बाहर मे ईंट भठ्ठा पर काम करता था। 15 दिन पहले बाहर सभी लोग गांव पहुंचा था कि अचानक घटना घट गया है।

    उन्होंने सरकार से पीड़ित को उचित मुआवजा देने का मांग की है। घटना पर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

    दारोगा रामाकांत राम ने बताया कि शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।