Home अपराध शराब के धंधेबाज युवक ने महादलित टोले के सरकारी चापाकल का खोला...

शराब के धंधेबाज युवक ने महादलित टोले के सरकारी चापाकल का खोला हैंडिल

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महादलित टोला मुसहरी में एक दवंग प्रवृत्ति के अवैध शराब का धंधा करने वाले युवक ने अपना आधिपत्य साबित करने के लिए सरकारी चापाकल का हैंडिल खोल ग्रामीणों को प्यासे रहने पर मजबूर कर दिया है।

बताया जाताहै कि मुसहरी टोला निवासी श्रवण मांझी के 20 वर्षीय पुत्र विकास मांझी उर्फ बिकसा ने महादलित टोले में मेरी बात मानो नही तो सबको प्यासे रहना पड़ेगा बोलकर चापाकल का हैंडिल खोल दिया है।

कई ग्रामीणों ने बताया कि बिकसा उदण्ड प्रवृत्ति का युवक है। साथ ही अवैध शराब का धंधा भी करता है।

इस बाबत पूछने पर नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि किसी को कोई अधिकार नहीं है कि सरकारी चापाकल पर अपना अधिपत्य स्थापित करे। उस युवक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। वे खुद महादलित टोला में जाकर मामले को देखेंगे

Exit mobile version