Home गाँव-जवार नालंदा डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का निरीक्षण किया

नालंदा डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का निरीक्षण किया

DM inspected relief material in flood
Nalanda DM inspected relief materials in flood affected areas

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में अधिक वर्षापात के कारण लोकाईन नदी का जलस्तर बढ़ने से हिलसा प्रखंड अंतर्गत बांध कटाव के कारण पंचायत कोरमा के धुरी बिगहा, छियासठ गांव एवं मिर्जापुर पंचायत के जमुआरा गांव बाढ़ प्रभावित हुए हैं एवं करायपरशुराय प्रखंड के मकरौता पंचायत के गांव कमरथू, मूसाढ़ी एवं फतेहपुर बाढ़ प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावितों को एनडीआरफ के मदद से लोगों को ऊंचे स्थान पर पहुंचा जा रहा है, सामुदायिक किचन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, मेडिकल कैंप लगाए गए हैं।

साथ ही पशु कैंप लगाकर पशुओं की चिकित्सा एवं पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी बीच नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सुखा सामग्री चूड़ा, चना, चीनी वितरण हेतु पैकेटिंग का निरीक्षण किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version