Home इस्लामपुर Nalanda police Big action: चुनाव तक इस्लामपुर के ये 4 कुख्यात जेल...

Nalanda police Big action: चुनाव तक इस्लामपुर के ये 4 कुख्यात जेल में रहेंगे

Nalanda police Big action: These 4 notorious people of Islampur will remain in jail till the elections
Nalanda police Big action: These 4 notorious people of Islampur will remain in jail till the elections

हिलसा (नालंदा दर्पण)। Nalanda police Big action: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए नालंदा पुलिस ने जिले के चार कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी नालंदा ने पुलिस की अनुशंसा पर इन अपराधियों को छह महीने तक जेल में रखने का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण रखना है।

नालंदा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस्लामपुर थाना कांड संख्या-221/25, दिनांक 29 अप्रैल 2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के अंतर्गत 25 नामजद और 10-15 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अनुसंधान के दौरान चार कुख्यात अपराधियों की संगठित गिरोह में सक्रिय भूमिका की पुष्टि हुई। जिनमें अभय यादव उर्फ बौआ गोप (विशुनपुर, थाना तेल्हाड़ा), रवि गोप (शोभा बिगहा, थाना खुदागंज), रौशन कुमार (सतुआ पोखर, थाना इसलामपुर), सोनू कुमार (महरोगौरैया, थाना इसलामपुर) शामिल हैं।

ये सभी अपराधी पेशेवर गिरोह के सदस्य हैं, जिन्होंने हिलसा न्यायालय में गिरफ्तारी के भय से आत्मसमर्पण किया था। जिला दंडाधिकारी ने अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 12(2) के तहत इनके खिलाफ छह माह के बंदी प्रत्यक्षीकरण आदेश पारित किया।

इन चारों अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और गंभीर है। अभय यादव 2016 से अब तक 19 मामलों में आरोपित है। रवि गोप 13 मामलों में शामिल है।  रौशन कुमार और सोनू कुमार प्रत्येक 10-10 मामलों में आरोपित हैं।

इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनका उद्देश्य क्षेत्र में भय और अराजकता फैलाकर अपने गिरोह का वर्चस्व स्थापित करना था।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर यह कार्रवाई विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। नालंदा पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गतिविधियां जिले में शांति और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए खतरा थीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version